फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fake money

नकली नोट के मामले में सरगना समेत छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
fake money
fake money - फोटो : Kaithal
महज दसवीं व बारहवीं पास छह युवकों को घर में ही प्रिंटर की मदद से नकली नोट तथा अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने चोरी की बाइक और एक ही सीरीज के 500 रुपये के 40 नोट बरामद किए हैं। इनमें से दो को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी शशांक सावन ने खुलासा किया है कि सीआईए-1 की टीम एसआई कश्मीर सिंह, एचसी मनीष कुमार, एचसी रणदीप सिंह, एचसी तरसेम, कांस्टेबल नरेश कुमार व जगबीर के साथ कैथल में खुराना रोड पर ड्रेन पुल के निकट थे। सांय के समय एक युवक बिना नंबर की बाइक से गांव खुराना की ओर से आ रहा था। जिसेे शक के आधार पर रुकवाया तो उक्त बाइक चालक कट मारकर भागने लगा। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा कर काबू किया। जहां उसने कठवाड़ निवासी विजय अपना पता बताया। जांच की तो पेंट की दाहिनी जेब से 500-500 के 40 नकली नोट मिले। जिन नंबर भी एक समान मिला। इस आरोपी ने खुलासा किया कि सभी नोट क्योड़क निवासी दिनेश व रसूलपुल वासी मांडी सुखविंद्र सिंह, मौजूद पता भगत सिंह कालोनी कैथल ने दिए थे। वह इन नोट को मार्केट में चलाने के लिए लेकर आया था। इस सूचना पर दिनेश और सुखविंद्र सिंह को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद सुखविंद्र ने बताया अपने साथी संजय उर्फ संजू निवासी जसवंती के साथ मिलकर प्रिंटर की मदद से नकली नोट बनाते हैं। ये नोट बनाकर दिनेश, अनिल निवासी क्योड़क, जसीर सिंह निवासी मलिकपुर को मार्केट में चलाने के लिए देते हैं।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार आरोपी संजय उर्फ संजू व दिनेश का जाली करंसी नोट तैयार करने में प्रयुक्त किए गये प्रिंटर व कंप्यूटर तथा शेष जाली करेंसी की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जबकि शेष चारों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। इनमें से पुलिस ने विजय पाल के पास से 20 हजार के नकली नोट और एक चोरी की बाइक, दिनेश के पास से एक लाख 50 हजार के नकली नोट, संजू के पास से 1 लाख 60 हजार के नकली नोट, अनिल के पास से 1 लाख 10 हजार के नकली नोट, जसबीर सिंह के पास से 50 हजार के नकली नोट, सुखविंद्र सिंह के पास से 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली नोट बनाने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार करके दो को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लाखों रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की है। पुलिस रिमांड के बाद अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
शशांक सावन, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed