फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fair in Chaushala's Chyawan Rishi temple, devotees gathered

Kaithal News: चौशाला के च्यवन ऋषि मंदिर में मेला, जुटे श्रद्धालु

Mon, 27 Feb 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Feb 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fair in Chaushala's Chyawan Rishi temple, devotees gathered

विज्ञापन
कलायत। गांव चौशाला स्थित प्राचीन च्यवन ऋषि मंदिर में रविवार को मेला लगा। इस दौरान देश-प्रदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पूजा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के मद्देनजर मंदिर को भव्य लाइटों से सजाया और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बेहतर रही। मंदिर के पुजारी बिट्टू शर्मा ने बताया कि वर्ष में चार बार मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है। इसमें दो बार सावन और दो बार फाल्गुन माह में लगने वाले मेले शामिल हैं।
विज्ञापन

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष के पहले रविवार को आज मेले का आयोजन हुआ व अगले रविवार को फिर से भव्य मेला सजेगा। मेले को लेकर गांव के लोगों की तरफ से तैयारी की गई हैं। मंदिर के पुजारी बिटटू ने बताया कि आज भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। लोगों ने दूध, घी, आटा व प्रसाद चढ़ाकर पशुधन और परिवार में सुख-शांति के लिए कामना की। मेले में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ गांव के युवाओं ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चार मार्च को लगने वाले मेले की तैयारी की जाएगी। मेले में देश भर से श्रद्धालु पहुंचे और कुछ तो एक सप्ताह मंदिर में रह कर ही पूजा करेंगे। उन्होंने बताया की बसंत पंचमी पर मूर्ति स्थापना दिवस पर पांच दिन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। मेले में पहलवानों ने भी अपनी कुश्ती के दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed