फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Faces of disabled people lit up when they got tricycle

Kaithal News: ट्राईसाइकिल मिली तो दिव्यांगों के खिल गए चेहरे

Fri, 12 Jan 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Faces of disabled people lit up when they got tricycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया। ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए।

कार्यक्रम में विधायक लीला राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों ने बहुत से क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। दिव्यांगों की थोड़ी सी सहायता करके हम उनकी मंजिल पाने में मदद कर सकते हैं। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मिलना उसकी शारीरिक कमी की पूर्ति होने के समान है।
विज्ञापन


इस मौके पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 567 दिव्यांगों को 1088 सहायक उपकरण एवं आधुनिक कृत्रिम अंग वितरित किए। विधायक ने कहा कि शरीर के किसी भी अंग की पूर्ति हम नहीं कर सकते, लेकिन किसी दिव्यांगजन को कृत्रिम सहायक उपकरण देकर उसकी सहायता करके पुण्य जरूर कमा सकते हैं। मदद करना ही इंसान होने की असली पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हैफेड के चेयरमैन कैलश भगत ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति अपने ज्ञान, कौशल एवं प्रतिभा के बल पर सफलता की उच्चतम बुलंदियों को छू सकता है। उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बताया कि दिव्यांग जनों की सहायतार्थ एल्मिकों सहायक उत्पादन केंद्र चलाने एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी गत 16 से 20 अक्तूबर 2023 तक जिले में खंड स्तर पर जांच शिविर आयोजित किए थे।


इनमें 567 दिव्यांग जन का 1088 सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया था। उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांगों को 211 मोटराईज्ड ति-पहिया साइकिल, 155 ति-पहिया साइकिल, 96 व्हीलचेयर, 36 कान की सुनने वाली मशीनों, नेत्र हीन 11 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन और 543 अन्य सहायक उपकरण जैसे बैसाखी जूते, चलने की छड़ी सहित कुल 1088 उपकरण निशुल्क प्रदान किए। सोसायटी के सचिव राम जी लाल ने कहा कि शिविर के दौरान दी गई पंजीकरण पर्ची के अनुरूप जिला कैथल में खंड स्तर पर कैथल, गुहला, कलायत, पूंडरी एंव राजौंद में जिला प्रशासन एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमि. मोहाली के सहयोग से आयोजित शिविर में दिव्यांगों को आधुनिक कृत्रिम अंग वितरित किए। इस मौके पर एल्मिकों से कृष्ण इंजीनियर एवं उनकी टीम, डॉ. बीरबल दलाल, रामपाल, पवन कुमार, रतन लाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed