फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Faces lit up with English question paper

Kaithal News: अंग्रेजी के प्रश्नपत्र से खिले चेहरे

Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up with English question paper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर सोमवार को संपन्न हुआ। परीक्षा देकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।

बच्चों ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा गणित विषय की परीक्षा से आसान आई हुई थी। पूरा पेपर सिलेबस में से आया हुआ था। परीक्षा में ग्रामर में आसान आई थी। वहीं गणित की परीक्षा में बच्चों ने सिलेबस से बाहर के सवाल आने के आरोप लगाए थे।

गौरतलब है कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में नकल के मामले मिलने के बाद कैथल जिला प्रशासन पूरी तरह से नकल रोकने के लिए सतर्क रहा। प्रशासन की ओर से डीसी और एसपी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों की टीमों का गठन उड़नदस्ता के रूप में किया गया था। इन उड़नदस्ता की टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर विद्यार्थियों के रोल नंबर से लेकर उनके स्कूल के पहचान पत्र तक की जांच की।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि परीक्षा के लिए पूरे जिले में 75 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को आयोजित हुई 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान नकल का कोई केस नहीं मिला। गागट ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए बोर्ड के अधिकारियों व जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीसी प्रीति ने एसपी राजेश कालिया के साथ सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा संचालन पर जायजा लिया। उन्होंने एक एक कक्षा में जाकर खिड़कियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश आदि की व्यवस्था को बारीकी से जांचा।


इस दौरान सामान्य खामियां मिलने पर उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षक को उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में उपस्थित एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। एसपी राजेश कालिया ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed