फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Extended water supply period in summer

गर्मी में बढ़ी जलापूर्ति की अवधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Extended water supply period in summer
16-कैथल। प्यौदा रोड स्थित टैंक में ओवरफ्लो पानी। - फोटो : Kaithal
कैथल। तीखी गर्मी की वजह से पानी की मांग बढ़ने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग ने जलापूर्ति की अवधि बढ़ाने का निर्णय किया है। उम्मीद है कि इस फैसले से पेयजल की कमी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी। विभाग ने गर्मी की शुरुआत के समय मार्च में शहर में नहरी पानी की सप्लाई को कम किया था। अब जून के महीने में पानी की खपत लगातार बढ़ रही है। इस स्थिति में शहर में पानी की समस्या कम हो सके इसलिए ही विभाग ने समय बढ़ाने का फैसला लिया है। अलग-अलग क्षेत्र में लोगों को जरूरत के अनुसार अब शाम के समय भी डेढ़ घंटे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने तय किया है कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा मांग है, वहां पर ज्यादा पानी की आपूर्ति दी जाएगी। अभी तक एक दर्जन से अधिक कालोनियों के लोग पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। अब जलापूर्ति का समय बढ़ाने के बाद लोगों की दिक्कतें कम हो सकेंगी। दरअसल, पुराने शहर में सुबह और बाहरी इलाकों में शाम के समय ही जलापूर्ति की जा रही है। उधर, अर्जुन नगर में कुछ दिन पहले अमृत योजना के तहत कार्य के चलते यहां पर पाइपलाइन भी तोड़ दी गई थी। इसके ठीक न होने के कारण भी यहां पर समस्या आई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के कुछ इलाकों में अमृत योजना के तहत बनाए गए दो नए बूस्टर से भी पानी की सप्लाई दी जाती है। जिसका संचालन जनस्वास्थ्य विभाग नहीं करता लेकिन समय बढ़ाने के बाद अब जनस्वास्थ्य विभाग ने इसकी जिम्मेदारी भी ले ली है। शहर के परशुराम चौक और अंबाला रोड पर बनाए गए बूस्टर से जिन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति होती थी, वहां पर भी समस्या थी। जलापूर्ति का समय बढ़ने से अब यहां के लोगों को दिक्कतें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में होगा समाधान
शहर में इस समय अमरगढ़ गामड़ी, प्रताप गेट, लखनऊ मोहल्ला, सर्राफा बाजार, लाल पौ, खुराना रोड स्थित डीएवी कॉलोनी, नानकपुरी कॉलोनी, छज्जु कुंड, शक्ति नगर, अर्जुन नगर और सिरटा रोड स्थित महादेव कॉलोनी, सीवन गेट के कुछ इलाकों में पानी की समस्या है। अब यहां के कॉलोनी वासियों को समस्या के समाधान की उम्मीद है।
इन कॉलोनियों में केवल सुबह जलापूर्ति
प्यौदा रोड वाटर टैंक से प्यौदा रोड, रजनी कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, सरगोधा, शोरा कोठी, महाबीर राइस मिल कॉलोनी, पटेल नगर में केवल सुबह के समय चार बजे से लेकर आठ बजे तक ही केवल एक समय में ही पानी दिया जा रहा है।
शहर के 70 प्रतिशत इलाके में होती है नहर पानी की सप्लाई
शहर के 70 प्रतिशत इलाके में नहर पानी की सप्लाई होती है। इसलिए शहर की आधी से अधिक आबादी नहरी पानी पर ही निर्भर है। पुराने शहर के तो 90 प्रतिशत इलाके नहरी पानी ही दिया जाता है। गर्मी के मौसम में एक महीने में 33 मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी) पानी की सप्लाई की जाती है, जो सर्दी के मौसम में महज 20 एमएलडी ही होती है। प्यौदा रोड स्थित पानी के टैंक की क्षमता 20 एमएलडी और मानस रोड स्थित टैंक की क्षमता 16 एमएलडी है।
छह जून को आई थी नहर, चार जुलाई तक का है बचा है पानी-सिंचाई विभाग ने छह जून को कुरुक्षेत्र से कैथल आ रही सिरसा ब्रांच नहर में पानी छोड़ा था। अभी 16 जून तक नहर आएगी और टंकियों में पानी भरा जाएगा। इसलिए अभी शहर में स्थित पानी के टैंकों में चार जुलाई तक का पानी बचा है।

उपमंडल अभियंता कर्ण बहल ने बताया कि जून के महीने में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति में पानी की मांग अधिक है। जिसके बाद ही पानी की सप्लाई का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सप्लाई का समय क्षेत्र के अनुसार ही बढ़ाया गया है। जिस क्षेत्र में पानी की मांग अधिक है, वहां पर अधिक समय सप्लाई दी जाएगी।
इस क्षेत्र में सुबह के समय दी जा रही सप्लाई
बूस्टर कॉलोनी का नाम समय-सारिणी
मानस रोड पुराना चंदाना रोड सुबह 4:15 से छह बजे
मानस रोड न्यू चंदाना रोड सुबह 5:15 से सात बजे
मानस रोड डोगरा गेट सुबह पांच से साढ़े आठ बजे
शाम चार से साढ़े पांच बजे
मानस रोड माता गेट सुबह पांच से नौ बजे तक
शाम चार से साढ़े पांच बजे
मानस रोड इंप्लाइज कॉलोनी सुबह पांच से नौ बजे तक
वाल्मीकि बूस्टर सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक
मानस रोड अर्जुन नगर सुबह पांच से नौ बजे तक
मानस रोड जेल परिसर सुबह पांच से साढ़े दस बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed