{"_id":"6519e889f33fe1160e094f94","slug":"expressed-anger-over-the-working-style-of-the-employees-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5306-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुलाजिमों की कार्यप्रणाली पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुलाजिमों की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
Mon, 02 Oct 2023 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
सीवन। खंड सीवन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से नाराज पंचायत समिति की अध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन सीवन के प्रधान व खंड सीवन के कई सरपंच सांसद नायब सैनी से मिले। उन्होंने सांसद को अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
पंचायत समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि बरजिंद्र सिंह सौथा व सीवन सरपंच एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह हांडा ने बताया कि सांसद को उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत करवा दिया है। उन्हें यह भी बताया गया है कि सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और खंड कार्यालय के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में खंड कार्यालय सीवन की तालाबंदी की जाएगी और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सांसद व उनके साथ भाजपा जिला प्रधान अशोक गुर्जर व एससी सेल के सदस्य रवि तारांवाली भी मौजूद थे। सांसद ने आश्वासन दिया है कि वह इस समस्या का शीघ्र समाधान करेंगे। किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उनके आश्वासन के बाद सोमवार को की जाने वाली तालाबंदी को रोक दिया गया है। इस अवसर पर जिला कैथल के सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।