फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed anger in protest against the deteriorating condition of the roads

सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के विरोध में रोष जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger in protest against the deteriorating condition of the roads
05-ढांड। पबनावा से सारसा की टूटी हुई सड़क। - फोटो : Kaithal
ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने ढांड ब्लाक में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और सड़कों को जल्द बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा व जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद ने कहा कि पबनावा से सारसा व ढांड से सलेमपुर मदूद होते हुए सारसा जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए है। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इन गांवों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों की बनने के बाद से अनदेखी की गई है। बारिश के दौरान इन सड़कों पर बने गड्ढों में गिरकर कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर महदूद वाली सड़क का एस्टिमेट पास हो चुका है टेंडर लग चुके है। जबकि पबनावा से सारसा जाने वाली सड़क का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद के टेंडर जारी करके बरसात के मौसम के तुरंत बाद कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।
गुरप्रीत सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed