फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Exhibition organized to mark the completion of 12 years of the Central Government.

Kaithal News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Exhibition organized to mark the completion of 12 years of the Central Government.
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करतीं उपायुक्त अपराजिता। प्रवक
कैथल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लघु सचिवालय परिसर में विशेष विकासात्मक प्रदर्शनी का लगाई गई। जिसका उद्घाटन डीसी अपराजिता व एसडीएम संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी ने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। प्रदर्शनी में केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाओं की उपलब्धता और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा को प्रमुखता से दर्शाया गया। हरियाणा में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के अंतर्गत 1.40 करोड़ से अधिक कार्ड बनाए जाने और प्रदेश में 465 से अधिक जन औषधि केंद्र संचालित होने की जानकारी भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर निर्माण तथा केदारनाथ धाम के पुनर्विकास सहित सांस्कृतिक विरासत संरक्षण से जुड़े कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के अनुभव केंद्र की जानकारी भी आकर्षण का केंद्र रही।


प्रदर्शनी में बताया गया कि देशभर में 4 करोड़ से अधिक तथा हरियाणा में 1.58 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया गया है जबकि करोड़ों लोगों को प्रतिमाह मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर जन संपर्क अधिकारी नसीब सैनी, सीएमजीजीए दिव्यता, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल आदि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करतीं उपायुक्त अपराजिता। प्रवक

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करतीं उपायुक्त अपराजिता। प्रवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed