{"_id":"68ae07650c0e5699de036129","slug":"executive-committee-of-basava-team-formed-jatin-became-district-president-kaithal-news-c-245-1-kht1005-136859-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बसवा टीम की कार्यकारिणी गठित, जतिन बने जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बसवा टीम की कार्यकारिणी गठित, जतिन बने जिलाध्यक्ष
Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
40 कलायत। चुनाव के बाद बसवा की नई जिला टीम। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के सजूमा रोड स्थित श्री रैदास तख्त मंदिर परिसर में मंगलवार को बसवा टीम की एक बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य बसवा टीम कैथल के लिए एक नई और सशक्त कार्यकारिणी का गठन करना था। इस दौरान बसवा टीम के संस्थापक रोहताश मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी सदस्यों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
गुरुदेव ने बताया कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, जतिन सिंहमार को बसवा टीम कैथल का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, पूर्व अध्यक्ष बिट्टू करोड़ा को टीम का प्रभारी बनाया गया है ताकि वे अपने अनुभव से नई टीम का मार्गदर्शन कर सकें। नई कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पद भी सौंपे गए हैं। अभी मेहरा को महासचिव और गुरबचन कैथल व दीपक जैस्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, मनीष कश्यप, सुखदेव, और अंशुल मेहरा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
रवि जैस्ट को मीडिया प्रवक्ता और मनोज जागलान को सहसचिव बनाया गया है। सुनील रंगा और रवि जैस्ट को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।