फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Excessive use of mobile phones is causing stress

Kaithal News: मोबाइल का अधिक प्रयोग बन रहा तनाव का कारण

Mon, 04 May 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 May 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Excessive use of mobile phones is causing stress
कैथल। मोबाइल का अधिक प्रयोग और नींद की कमी युवाओं में तनाव का कारण बन रही है। इससे जिले में मानसिक रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना 30 से अधिक मरीज मनोरोग से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें घबराहट, बेचैनी, तनाव और अवसाद जैसे लक्षण प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिंताजनक बात यह है कि अब केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग भी तेजी से इस समस्या की चपेट में आ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता काम का दबाव और सामाजिक बदलाव इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं। समय पर उपचार न मिलने की स्थिति में ये समस्याएं गंभीर मानसिक बीमारियों का रूप ले सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. विनय कुमार ने बताया कि नींद की कमी: देर रात तक मोबाइल और स्क्रीन के इस्तेमाल से नींद पूरी नहीं हो पा रही, जिससे मानसिक संतुलन प्रभावित होता है। इसके अलावा असंतुलित खान-पान, जंक फूड और अनियमित भोजन की आदत शरीर और दिमाग दोनों पर नकारात्मक असर डाल रही है। शारीरिक गतिविधि में कमी से तनाव और चिंता बढ़ रही है।काम और पढ़ाई के दबाव से युवाओं में तनाव तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार और समाज से कम जुड़ाव भी युवाओं के अकेलेपन को बढ़ा रहा है। डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह ही सामान्य हैं और इनका इलाज संभव है।

जागरूकता और सही समय पर उपचार से स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed