फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Excellent presentations by artists and students

Kaithal News: कलाकारों, विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रस्तुतियां

Wed, 11 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Excellent presentations by artists and students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन भी सायंकालीन सत्र में कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से समां बांध दिया। इस दौरान दर्शकों ने इनकी प्रस्तुतियों को खूब सराहा।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भजन की प्रस्तुति, डीएवी पब्लिक स्कूल चीका के विद्यार्थियों द्वारा राधाकृष्ण का नृत्य, सुपार्श्व जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुत देकर गीतामय माहौल बना दिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार स्थानीय कलाकार रेखा धीमान तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने भी अपनी धार्मिक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भाजपा के जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि हमें अपने जीवन में गीता के ज्ञान को आत्मसात करना चाहिए। गीता की अमूल्य शिक्षाओं को और जीवन मूल्यों को गहराई से समझना चाहिए, क्योंकि यह हमें धैर्य, आत्म नियंत्रण और सही निर्णय लेनी की क्षमता प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से सरकार गीता के संदेश को प्रदेश, देश और विदेशों में भी फैलाया है। आज भारत नहीं, बल्कि विदेशों में भी गीता महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कठवाड़ ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक है। जब भी समय मिले हमें गीता का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। गीता का अध्ययन करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और मन के अंदर सकारात्मक विचार आते हैं।

भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि गीता जयंती कार्यक्रम गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने का सबसे अच्छा साधन है, जो हर उम्र के लोगों को प्रेरित करेगा। भारत की सामाजिक व्यवस्था एवं धर्म स्थापना में हरियाणा का विशेष स्थान रहा है। यह धरती हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का महत्वपूर्ण केंद्र है। हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म एवं मानवीय जीवन मूल्यों का जो उपदेश दिया था, वह सदियों तक मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहेगा। जो भी व्यक्ति गीता का अध्ययन करेगा, निश्चित रूप से वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा।


इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान व अजय सिंह, तहसीलदार रविन्द्र हुड्डा, नायब तहसीलदार जोगिंद्र धनखड़, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, आदित्य भारद्वाज, सुरेश संधु, प्रवीण प्रजापति, बलविंद्र, दिनेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed