{"_id":"67070a697b99b2a78b0a4b94","slug":"excellent-performance-at-business-fest-synergy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-495599-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजनेस फेस्ट सिनर्जी में उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजनेस फेस्ट सिनर्जी में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Thu, 10 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बिजनेस फेस्ट सिनर्जी में आरकेएसडी कॉलेज के आठ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, मुक्त वाचा, केस स्टडी, पोस्टर मेकिंग और टैगलाइन लेखन में हिस्सा लिया। इसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की शीना और स्नेहा जिंदल ने केस स्टडी में प्रथम स्थान पाया।
बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा वर्तिका ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुकेश ने पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम तृतीय वर्ष की स्नेहा ने टैगलाइन लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्रो. डॉ. रचना सरदाना और डॉ. पूजा मित्तल के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
प्रिंसिपल डाॅ. संजय गोयल ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना की। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल अपने छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधन समिति ने विजेताओं की उपलब्धियों की प्रशंसा की।