फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ex-servicemen will provide all possible help to flood victims

Kaithal News: बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करेंगे पूर्व सैनिक

Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will provide all possible help to flood victims
25 कैथल। पूर्व सैनिक एसोसिएशन के कार्यालय में मंगलवार को बैठक कर जानकारी देते जगजीत फौजी व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को एसोसिएशन कार्यालय में आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब व हरियाणा में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने पर चर्चा करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंसानियत के नाते पूर्व सैनिक मिलकर बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे। इसके लिए राशि एकत्र करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के इंडियन बैंक खाते का क्यूआर कोड जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से सहयोग राशि जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि साथियों ने अकाउंट में राशि डालनी शुरू कर दी है। यह राशि सात सितंबर को सुबह नौ बजे हनुमान वाटिका के पास होने वाली मासिक बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में सभी ब्लॉकों से पूर्व सैनिकों की भागीदारी के साथ एक कमेटी गठित की जाएगी, जो एकत्रित राशि से बाढ़ पीड़ितों की सहायता सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत फौजी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं और अन्य दानवीर भी इस नेक कार्य में भाग ले सकते हैं। यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग राशि देना चाहता है, तो वह सीधे खाते में डाल सकता है। किसी प्रकार की समस्या आने पर 9416268304 पर संपर्क किया जा सकता है।


बैठक में एचएफओ भीम सिंह गिल, सूबेदार मेजर रामफल चहल, कैप्टन बलजीत मोर, रिशालदार मेजर खजान सिंह, लोक गायक सिपाही कर्मबीर फौजी, रिशालदार कर्मवीर भाल, हवलदार राजेश ढूल, दफेदार राजाराम कसान, दफेदार बलदेव सिंह और सुबेदार नफे सिंह मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed