{"_id":"6ae77dcfad4a5cc6370c1ffb","slug":"ex-servicemen-have-decided-to-meet-the-member-of-parliament-regarding-the-demand-for-an-eighth-pay-commission-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157390-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग की मांग पर सांसद से मिलने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग की मांग पर सांसद से मिलने का लिया निर्णय
विज्ञापन
बैठक करते हुए पूर्व सैनिक। विज्ञप्ति
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की नवंबर माह की मासिक बैठक हनुमान वाटिका में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने की। बैठक की शुरुआत अक्तूबर माह में दिवंगत हुए पूर्व सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद एसोसिएशन का मासिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उपस्थित सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम और समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
बैठक में प्रधान जगजीत फौजी ने पूर्व सैनिकों को बताया कि ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के स्वास्थ्य कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है। सभी सदस्य 15 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में दवाइयां लेने में परेशानी न हो। उन्होंने 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को ई-सेहत पोर्टल का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पूर्व सैनिक सीएसडी कैंटीन में जाकर मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 13 नवंबर को सुबह 9:30 बजे ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक कैथल में सब एरिया मुख्यालय की ओर से स्पर्श पेंशन शिविर लगाया जाएगा। इसमें पूर्व सैनिक लाइफ सर्टिफिकेट और स्पर्श पेंशन से संबंधित त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
बैठक में आठवें वेतन आयोग से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में 6 नवंबर को जनता कॉलेज कौल में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों की मांगें रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधान जगजीत फौजी ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सांसद से मिलने पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में एयरफोर्स प्रधान भीम सिंह गिल, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, कैप्टन बलजीत मोर, हवलदार मदन चहल, सूबेदार रामचंद्र जखोली, रिसालदार कर्मवीर भाल, रिसालदार मेजर खजान सिंह, सूबेदार उदे भान शर्मा, नायक रघुवीर सिंह, हवलदार तान सिंह, नायक राम अवतार, सूबेदार धर्म सिंह महला, सूबेदार मेवा सिंह, सूबेदार रामनिवास, कैप्टन रवि दत्त शर्मा, लेफ्टिनेंट मेघ सिंह राणा सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। अंत में प्रधान ने सभी सदस्यों का आभार जताया।