फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   EVM malfunctioned in Government Girls School of Cheeka, voting took place late

Kaithal News: चीका के राजकीय कन्या स्कूल में ईवीएम खराब, देर से हुआ मतदान

Sun, 26 May 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
EVM malfunctioned in Government Girls School of Cheeka, voting took place late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला विधानसभा के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि चीका के कन्या स्कूल में बने बूथ नंबर 69 पर सुबह जैसे ही मतदान के लिए ईवीएम को खोला गया तो वह काम नहीं कर रही थी। इसके बाद मशीन को बदला गया। इस वजह से लगभग एक घंटे बाद मतदान शुरू हो पाया। मतदान में देरी होने पर वोट करने आई महिलाओं ने व्यवस्था पर सवाल उठाए।


इस संबंध में बूथ के पोलिंग प्रेजिडेंट इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि सुबह मशीन को बदला गया। इसके बाद पोलिंग शुरू हो पाई।

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका का कैथल रोड की तरफ वाला गेट बंद रहने से भी मतदान करने आए चीका गांव के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। बाद में मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया जिसके बाद गेट को खोला गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार ने बताया कि गुहला विधानसभा में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ है। किसी भी जगह से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed