फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Everything is possible with hard work: Manisha

Kaithal News: कठिन मेहनत से हर काम संभव ः मनीषा

Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Everything is possible with hard work: Manisha

विज्ञापन
कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे विद्यालय प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों और विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि अंतररसष्ट्रीय मुक्केबाज खिलाड़ी मनीषा ने बच्चों से कहा कि कठिन मेहनत और प्रयास से हर कार्य को आसानी से मुमकिन बनाया जा सकता है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गांव के सरपंच गुरमीत सिंह और समस्त पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाएं। वहीं, मौलिक मुख्य अध्यापक विजय कुमार ने भी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला में प्रवेश दिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed