फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Every road in Pundri remains flooded during rains

Kaithal News: बारिश में पूंडरी की हर सड़क रहती है लबालब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Every road in Pundri remains flooded during rains
पूंडरी। पूंडरी कस्बे के मुख्य बाजार में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस मुद्दे के कारण बारिश के मौसम में न केवल दुकानदारों, बल्कि यहां रहने वाले अन्य लोगों को भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई सालों से यह समस्या बनी हुई है, और कोई ठोस समाधान अब तक नहीं निकला है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस संकट का मुख्य कारण सीवरेज की सफाई का न होना है।
विज्ञापन

सीवरेज सिस्टम का ठीक से काम न करने के कारण मुख्य बाजार में पानी ओवरफ्लो हो जाता है जिससे स्थानीय लोग व दुकानदारों को घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर होना पड़ता है। यह न केवल असुविधाजनक है बल्कि सेहत के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान दुकानदारों को अपने सामान को बचाने के लिए अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्य लोग भी इस पानी में चलने के लिए मजबूर होते हैं जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed