{"_id":"67cf428009cd15808b0bea55","slug":"estimate-sent-for-laying-drinking-water-pipeline-kaithal-news-c-18-1-knl1004-599434-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए भेजा एस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए भेजा एस्टीमेट
Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में डेढ़ साल पहले ही अवैध से वैध हुई 20 कॉलोनियों में 33 करोड़ रुपये की पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए एस्टीमेट भेजा। इसके पास होने के बाद अब नए सत्र में निविदा सूचना जारी करने की अनुमति मिल सकती है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विभाग ने करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज की पाइपलाइन डालने के लिए निविदा सूचना जारी की थी। वहीं, इस एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद अवैध से वैध कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होगी।
इस समय पेयजल और सीवरेज की उचित व्यवस्था नहीं होने से इस समय वैध हुई कॉलोनियों के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन कॉलोनियों के लोग इस समय पेयजल आपूर्ति और पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समय यहां के लोग पेयजल के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर हैं। ऐसे में अब पाइपलाइन डालने के बाद इस समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो पाएग। अब इन कॉलोनियों में कार्य होने से लोगों को दोनों प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस समय नगर निकाय चुनाव के तहत आगामी 12 मार्च तक आचार संहिता लगी है। अभी विभाग की ओर से एस्टीमेट तो भेज दिया गया है, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
इस संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता गोपाल वेद ने बताया कि वैध हुई 20 कॉलोनियों में 33 करोड़ रुपये की पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिलेगी। मंजूरी मिलने के बाद शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही निविदा सूचना जारी करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अप्रैल महीने में इस एस्टीमेट के मंजूरी मिलने के बाद निविदा सूचना जारी होगी।