फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Error in survey, problem in legalization of 13 colonies

Kaithal News: सर्वे में त्रुटि, 13 कॉलोनियों के वैध होने पर पेंच

Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Error in survey, problem in legalization of 13 colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बची हुईं 13 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने पर फिर पेंच फंस गया है। दरअसल, इन कॉलोनियों पर नगर निकाय के मुख्यालय ने आपत्ति जताकर सर्वे में त्रुटि का हवाला दिया है।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से पिछले वर्ष जुलाई में शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया था जबकि बची हुई 13 कॉलोनियों को अवैध से वैध करने के लिए नगर परिषद की सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यालय में वैध करने के लिए भेजा दिया था परंतु अब मुख्यालय ने अवैध से वैध की जाने वाली इन 13 कॉलोनियों पर आपत्ति जता दी है। सर्वे में त्रुटि होने का हवाला देने के साथ ही कॉलोनी के खसरा नंबर सहित यहां पर बनाई गई विकास कार्याें की योजना की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा कॉलोनियों के मानचित्र की जानकारी भी मांगी है। अब नगर परिषद को इन अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव फिर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने जताया रोष, बोले, सरकार नहीं मान रही मांग ः कॉलोनियों को वैध करने के मामले में मुख्यालय की ओर से आपत्ति जताने के बाद वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रवेश शर्मा ने भी रोष जताया है। इस मामले में पार्षद ने सरकार पर मांग न मानने का आरोप लगाया है। इस मामले में पार्षद ने जिला नगर आयुक्त को एक पत्र भी लिखा है। लिखे गए पत्र में पार्षद प्रवेश शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड की कॉलोनी बलराज नगर और शिव कॉलोनी को भी वैध किया जाना है। इसलिए लिए वे पिछले दो साल से कॉलोनियों को वैध करवाने के प्रयासरत है।

अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय में 15 मई 2024 को पत्र लिखा गया, लेकिन इसका अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इसके साथ ही बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने की बजाय इस पर आपत्ति लगा दी है। यह सही नहीं है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई माह में शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था। बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा था। परंतु अब किसी कारणवश मुख्यालय ने इस पर आपत्ति जताई है। इसमें कुछ जानकारियां विभाग ने मांगी है। यह जानकारियां जल्द ही मुख्यालय में भेज दी जाएंगी। इसके बाद यह कॉलोनियां वैध हो जाएंगी। -कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।

ये 13 कॉलोनियां अवैध से होनी हैं वैध



1. मलिक नगर

2. बंसत नगर

3. खनौरी रोड कॉलोनी

4. डिफेंस कॉलोनी विस्तार दो

5. केशव मार्केट

6. रूद्रा एनक्लेव

7. आनंद विहार

8. देवीगढ़ कॉलोनी

9. फ्रांसवाला रोड कॉलोनी

10. बालाजी नगर

11. मोती बाग कॉलोनी

12. गोपाल नगर

13. पूनम एनक्लेव

पिछले वर्ष ये 20 कॉलोनियां हो चुकी ंहैं वैध

जुलाई माह में पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कालोनी पार्ट-टू, रणधीर कालोनी फेस-वन, डिफेंस कालोनी, एक्सटेंशन-वन, शहीद भगत सिंह कालोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन, आक्सफोर्ड स्कूल कालोनी, शुगर मिल कालोनी पार्ट-तीन, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू, जनकपुरी एक्सटेंशन-वन, जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कालोनी, हेरिटेज स्कूल के पास कालोनी, मायापुरी कालोनी एक्सटेंशन, ओशाेपुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कालोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- टू कालोनी के पास, कपिल नगर कालोनी को वैध किया गया था। इन कालोनियों में अब जल्द ही मूलभूत सुविधाएं शुरू होने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि नगर परिषद के साथ जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी यहां सीवरेज, पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। विभाग यहां सीवरेज और पानी की पाइपलाइन बिछाएगा। यहां विकास कार्य होने से करीब 70 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed