{"_id":"663bee8075a63bc9a109fe8b","slug":"epic-card-and-photo-voter-slip-will-be-issued-in-braille-script-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385305-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्रेल लिपि में जारी की जाएगी एपिक कार्ड व फोटो वोटर स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्रेल लिपि में जारी की जाएगी एपिक कार्ड व फोटो वोटर स्लिप
Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। निर्वाचन आयोग की ओर से नेत्रहीन दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए एपिक कार्ड और फोटो वोटर स्लिप ब्रेल लिपि में छपवाई है और ब्रेल बैलेट पेपर व ईवीएम पर स्लिप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
यह जानकरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। डीसी ने बताया कि इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं को अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसमें व्हीलचेयर की व्यवस्था, मतदान केंद्रों में रैंप और परिवहन की सुविधा शामिल है। कहा कि सभी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और वापस घर छोडऩे के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं को व्हीलचेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मशीन का बटन दबाकर वोट डालने में असमर्थ दिव्यांग मतदाता एवं अशक्त नेत्रहीन दिव्यांग मतदाता वोट डालने के लिए एक सहयोगी को अपने साथ लेकर जा सकते हैं। सहयोगी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया है कि प्रत्येक मतदाता 25 मई को मतदान जरूर करें। संवाद