फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entrance festival celebrated in Government Pundri

Kaithal News: राजकीय पूंडरी में मनाया प्रवेश उत्सव

Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Entrance festival celebrated in Government Pundri
पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में प्रवेश उत्सव पर हवन का आयोजन किया गया। अनिल आर्य ने मंत्रोच्चार से विद्यालय का वातावरण सकारात्मकता से भर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी, सरपंच लाभ सिंह, पार्षद सतीश हजवाना, हिशम सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रघुबीर सिंह, पार्षद ज्योति सैनी, अनाज मंडी प्रधान जयप्रकाश आदि छात्राओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि लाभ सिंह ने जानकारी दी कि विद्यालय के लिए मुख्यमंत्री की ओर से घोषित ग्रांट से 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है।उन्होंने बताया कि विधायक विद्यालय में सुंदर प्रवेशद्वार का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष बबली गोस्वामी, सतीश हजवाना, ईश्वर दयाल मोहना, जयप्रकाश जुड़े सहित सभी पार्षदों ने विद्यालय के विकास के लिए सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मीनाक्षी, ऊषा सैनी, बाबू राम, संदीप कुमार, विनय राजीव, जयकिशन, विंकल, सोनिया और स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed