फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthusiasm shown in the race, Nitin and Geetika came first

Kaithal News: दौड़ में दिखाया उत्साह, नितिन-गीतिका अव्वल

Sat, 30 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in the race, Nitin and Geetika came first
कैथल । राजकीय बहुतकनीकी शेरगढ़ में विजेता विद्यार्थीयों के साथ स्टाफ सदस्य । संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय बहुउद्देशीय तकनीकी शेरगढ़ में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100-100 मीटर दौड़ का आयोजन लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता में नितिन और गीतिका ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की अधिक संख्या के कारण हीट दौड़ के माध्यम से चयन प्रक्रिया की गई और इसके पश्चात फाइनल रेस आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खेलों को अपनी जीवनशैली में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र मलान और मनोज कुमार ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के मीडिया इंचार्ज सोहन शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य और विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लड़कों की श्रेणी

n
प्रथम स्थान: नितिन (कंप्यूटर इंजीनियरिंग)

n
द्वितीय स्थान: गौरव (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)

n
तृतीय स्थान: हरमन (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)

लड़कियों की श्रेणी

n
प्रथम स्थान: गीतिका (सिविल इंजीनियरिंग)

n
द्वितीय स्थान: पायल (कंप्यूटर इंजीनियरिंग)

n
तृतीय स्थान: काफ़ी (कंप्यूटर इंजीनियरिंग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed