{"_id":"6a592268ffac94e52c0cb10c","slug":"ensure-the-benefits-of-schemes-reach-the-vimukt-nomadic-and-tapriwas-communities-jasmer-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152357-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमुक्त घुमंतू व टपरीवास समुदाय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : जसमेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमुक्त घुमंतू व टपरीवास समुदाय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : जसमेर
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विमुक्त घुमंतू व टपरीवास समुदाय विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक से पहले उन्होंने डीसी अपराजिता के साथ भी विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। बैठक में बंजारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विमुक्त घुमंतू एवं टपरीवास समुदाय के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, आवास और स्वरोजगार जैसी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन को टीकाकरण अभियान में सभी पात्र लोगों को शामिल करने, शिक्षा विभाग को बच्चों का सर्वे कर उन्हें स्कूलों से जोड़ने और महिला व बाल विकास विभाग को गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को पात्र लोगों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान करने और पुलिस विभाग को समुदाय के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।
विज्ञापन
चेयरमैन ने नगर परिषद, पंचायत, राजस्व, जन स्वास्थ्य, बिजली और अन्य विभागों को भी समुदाय तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जिला स्तर पर गठित टीमें भी लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान चेयरमैन ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीसी डॉ. सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।