{"_id":"6799324de26be5f6dd057c00","slug":"ensure-basic-literacy-and-numeracy-among-children-adc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-569616-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को करें सुनिश्चित ः एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को करें सुनिश्चित ः एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में मंगलवार को निपुण हरियाणा एफएलएन विषय पर गठित कमेटी के सदस्यों की अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को सुनिश्चित करना है। इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी स्कूलों में दौरा करते समय निपुण विषय के तहत पूर्ण जानकारी हासिल करें।
एडीसी ने कहा कि इस कमेटी में मुख्य डिस्ट्रिक्ट मिशन डायरेक्टर के तौर पर उपायुक्त, सदस्यों में जिला परिषद के चेयरमैन, अतिरिक्त उपायुक्त, सिविल सर्जन, नगर परिषद आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, डीआईटी प्रिंसिपल, जिला बाल कल्याण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी, डीआईपीआरओ, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर, एनजीओ सदस्य के रूप में तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव शामिल हैं।
इस मौके जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि स्कूलों में एक विशेष योजना जिला परिषद सदस्यों द्वारा बनाई जाएगी। सदस्य दौरा कर एक रिपोर्ट बनाएंगे। डीईओ रामदिया, डीईईओ सरोज, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान, कार्यकारी अभियंता रवि ऑबराय, ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद कुमार मौजूद रहे। संवाद