{"_id":"5df295f28ebc3e87952b2393","slug":"encroachment-kaithal-news-knl149566165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की टीम ने सब्जी मंडी की सड़कों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की टीम ने सब्जी मंडी की सड़कों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
encroachment
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद की टीम से सिटी पुलिस के सहयोग से सब्जी मंडी के बाहर व कबूतर चौक के आस-पास के एरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान को जब्त कर नगर परिषद के गोदाम में जमा करवाया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार जब्त सामान को छुड़वाने के लिए प्रयास करते नजर आए। साथ ही अपने आप टीम को देखकर लोगों ने सामान को दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। इसके बावजूद विभागीय टीम ने कई ट्रालियों में भरकर सामान को जब्त कर लिया।
टीम में नगर परिषद के सीएसआई मोहन भारद्वाज, एसआई ब्रहमजीत सिंह, सुपरवाइजर चाहत लोट, जगजीत सिंह, विशाल व गौरव शामिल थे। इसके अलावा सिटी पुलिस के कर्मचारी भी जिप्सी लेकर टीम के साथ रहे, ताकि कोई दुकानदार अभियान के दौरान किसी प्रकार की बाधा न डाल सके। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि वे दोबारा सड़कों पर सामान न रखें, अन्यथा फिर से टीम द्वारा सामान को जब्त कर लिया जाएगा।
अतिक्रमण से मंडी में बन रही थी जाम की स्थिति: सब्जी मंडी में सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। नप की ओर से पहले भी यहां से सामान हटवाकर दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी गई थी कि वे सड़कों पर सामान न रखें, क्योंकि इससे मंडी में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं सड़के अवरुद्ध होने के कारण मंडी में जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। टीम ने एक बार फिर कहा कि सड़कों पर सामान न रखें।
विज्ञापन
जारी रहेगा अभियान -सीएसआई मोहन भारद्वाज ने कहा कि नप द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। जिन स्थानों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति रहता है, वहां सड़कों पर रखे सामान को हटवाया जाएगा। पहले दुकानदारों को सामान हटाने बारे कहा जाएगा, लेकिन अगर वे नहीं मानते हैं तो सामान को जब्त किया जाएगा।