{"_id":"69065347adb349314a0379ec","slug":"encroachment-at-kabutar-chowk-causes-traffic-jams-in-the-morning-and-evening-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772056-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबूतर चौक पर अतिक्रमण से परेशानी सुबह और शाम को जाम रहता है ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबूतर चौक पर अतिक्रमण से परेशानी सुबह और शाम को जाम रहता है ट्रैफिक
Sun, 02 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के मुख्य बाजार स्थित कबूतर चौक पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की वजह से लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय यहां लंबा जाम लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
फल और सब्जी की रेहड़ियों के कारण चौक का अधिकांश हिस्सा घिरा रहता है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम ने छात्रावास रोड, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, रेलवे गेट और चंदाना गेट क्षेत्र में दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाया और हिदायत दी कि भविष्य में सड़क पर कोई भी अवैध रूप से कब्जा न करे।
अवैध पार्किंग समस्या ः कैथल शहर में अवैध पार्किंग अब गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। सड़कों पर वाहन खड़े करने से मुख्य मार्गों पर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा दोनों बढ़ रहे हैं। इस बारे में नगर परिषद का कहना है कि अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान जल्द चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ (ट्रैफिक) इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सुधार से शहर में सुचारू और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
शहर में नहीं है पार्किंग स्थल ः कैथल शहर में वर्तमान में एक भी व्यवस्थित पार्किंग स्थल नहीं है, जिसके कारण लोग मजबूरी में सड़कों पर ही वाहन खड़े करते हैं। इससे अंबाला रोड, करनाल रोड, पुराना बस स्टैंड मार्ग, ढांड रोड, छात्रावास रोड, कबूतर चौक, रेलवे गेट से भगत सिंह चौक तक और सब्जी मंडी क्षेत्र में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में जल्द पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं और बाजारों में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट सके।
रेहड़ी संचालकों में नाराजगी
कुछ रेहड़ी संचालकों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में पक्षपात किया जा रहा है। उनका कहना है कि “हमारे ऊपर तो कार्रवाई होती है, जबकि कुछ दुकानदारों का सामान 10–15 फीट तक सड़क पर फैला रहता है, फिर भी पुलिस कुछ नहीं कहती।” संचालकों ने मांग की कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जाए ताकि किसी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।