फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encounter on Holi day in Haryana: Encounter between police and criminal in Rajound, gangster Hazel killed

हरियाणा में होली के दिन एनकाउंटर: कैथल में झज्जर का गैंगस्टर हेजल ढेर, बचने के लिए पुलिस पर की थी फायरिंग

Fri, 14 Mar 2025 09:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Mar 2025 09:45 AM IST
सार

होली के दिन हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में झज्जर के बदमाश अनूप उर्फ हेजल को गोली लगी। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
Encounter on Holi day in Haryana: Encounter between police and criminal in Rajound, gangster Hazel killed
पुलिस की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के राजौंद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर अनूप उर्फ हेजल मारा गया। यह एनकाउंटर कैथल की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम द्वारा किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हेजल राजौंद क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे घेरने की कोशिश की गई। खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से ढेर हो गया।

विज्ञापन


झज्जर का कुख्यात बदमाश था हेजल
हेजल झज्जर जिले का रहने वाला था और जोगा हजवाना व मिपा नरड़ गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ दिल्ली, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में हत्या, लूट, डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन




ऐसे हुआ एनकाउंटर
पुलिस को सूचना मिली थी कि हेजल जींद-राजौंद रोड पर मौजूद है। इसके बाद एसएसआई तरसेम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस ने उसे मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन हेजल ने जवाब में 10-12 राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और जवाबी फायरिंग में हेजल को गोली लग गई। वह बाइक से गिर पड़ा, जिसके बाद उसे कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: रोहतक में दर्दनाक हादसा: महम में नेशनल हाईवे नंबर-9 खड़े ट्रक में लगी आग, सो रहे चालक की जलकर मौत

इन वारदातों को दिया था अंजाम
15 जनवरी 2024 में हेजल ने कैथल के पाई गांव में फायरिंग की थी। दरअसल, सचिन नामक युवक क्रिकेट खेलने जा रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने कार से आकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।  इस हमले में सचिन को बाजू, कमर और जांघ में गोली लगी थी। इस हमले की जांच में हेजल का नाम सामने आया था।


पूंडरी में मिष्ठान भंडार पर की थी फायरिंग
कैथल के पूंडरी में 26 फरवरी को सलामत मिष्ठान भंडार फायरिंग की गई थी। दुकानदार साहिल गिरधर ने पुलिस को बताया था कि तीन बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग में दुकान के शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ। बदमाशों ने उसे जान से मारने की नीयत से दुकान पर फायरिंग की।

पुलिस कर रही आगे की जांच
एनकाउंटर के बाद पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हेजल के अन्य साथी कहां छिपे हुए हैं। वहीं, मुठभेड़ की घटना के बाद एसपी राजेश कालिया ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से पूरी जानकारी ली। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी जांच में जुट गई। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी, जैसे ही पुलिस को आरोपी की राजौंद क्षेत्र में होने की जानकारी मिली तो नाके लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed