{"_id":"679a85013fdb7612e408758d","slug":"employment-office-workers-worked-in-the-open-kaithal-news-c-18-1-knl1004-570369-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुले में रोजगार कार्यालय के कर्मियों ने किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुले में रोजगार कार्यालय के कर्मियों ने किया काम
Thu, 30 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एडीसी के आदेशों के बाद मंगलवार को ताला लगाने के बाद जिला रोजगार कार्यालय में बुधवार को भी दूसरे दिन भी ताला लटका रहा। इस दौरान भी कर्मियों ने बाहर कुर्सी बिछा कर काम किया। इस कारण जिला परिषद परिसर में बनाए गए रोजगार कार्यालय में आने
वाले युवक व युवतियों को काम
करवाने में परेशानी हुई। वे बिना काम करवाए ही लौट गए।
जिला स्तर बने इस रोजगार कार्यालय में 15 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। अब यह पिछले दो दिन से बाहर बैठकर ही अपना काम करने के लिए मजबूर हैं। कार्यालय पर ताला लटकाने के बाद दूसरे दिन भी कर्मचारियों में काफी नाराजगी दिखाई दी। इन कर्मियों का कहना था कि बिना किसी ठोस इंतजाम के कार्यालय से बाहर कर दिया गया, जिससे उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
गौरतलब है कि जिप अध्यक्ष कर्मबीर कौल की अध्यक्षता में जिला परिषद हाउस की बैठक में जिला रोजगार कार्यालय को खाली करने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन से पत्राचार उनके भवन से कमरों को खाली करवाने बारे लिखा गया था।
विज्ञापन
इस पर संज्ञान लेते हुए एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा ने दो महीने पहले ही जिला सचिवालय में शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक कमरा तैयार करवा दिया गया था, लेकिन रोजगार कार्यालय के अधिकारी ने इसे शिफ्ट नहीं किया।