फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees' union to stage block-level demonstration on National Demand Day

Kaithal News: राष्ट्रीय मांग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Employees' union to stage block-level demonstration on National Demand Day
कैथल। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर कल राष्ट्रीय मांग दिवस पर सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बैठक जवाहर पार्क स्थित कार्यालय में जिला प्रधान ओमपाल भाल की अध्यक्षता व जिला सचिव शिवचरण के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में 8 मार्च को महिला दिवस और 23 मार्च को शहीदी दिवस पर सेमिनार आयोजित करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान कपिल सिरोही, वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, उपप्रधान सावित्री देवी और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों में आठवें वेतन आयोग लागू होने तक 5 हजार रुपये अंतरिम राहत, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों का निवारण, श्रम कानूनों में संशोधनों को रद्द करना, ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण, परियोजना कर्मियों को कर्मचारी दर्जा, पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये, महंगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में वृद्धि, मेडिकल प्रतिपूर्ति का सुधार और टीईटी परीक्षा अनिवार्यता की शर्त हटाना शामिल हैं। इस अवसर पर शीशराम जेई, रमेश रुहल, सन्नी पटवारी, खजान कौशिक, सुमन देवी, विद्या देवी आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed