{"_id":"628be7f667bf0368003fd755","slug":"employees-on-strike-people-are-disappointed-due-to-lack-of-work-kaithal-news-knl1091663118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हड़ताल पर, काम न होने से लोग मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हड़ताल पर, काम न होने से लोग मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नगर परिषद और नगर पालिकाओं के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने नगर परिषद कैथल व नगर पालिका चीका, राजौंद, कलायत, व पूंडरी में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कामकाज न के बराबर हुआ। काम कराने आए लोग लोग मायूस होकर लौटते दिखाई दिए। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहेगा।
कैथल नगर परिषद में 140 नियमित सफाई कर्मचारी, पेरोल के 160, डोर टू डोर के 135 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं कार्यालय में कार्यरत 50 कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। इस कारण नगर परिषद में सभी शाखाएं खाली नजर आईं। किराया शाखा, भवन शाखा, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा, आधार कार्ड बनाने का काउंटर हो या अन्य काउंटर, सभी से कर्मचारी कलम छोड़ कर हड़ताल में शामिल हुए दिखे।
दूसरी ओर कर्मचारियों ने दिन भर नारेबाजी की। सुबह नौ बजे से परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के बाद शाम को चार बजे कमेटी से पिहोवा चौक तक जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत ने व मंच संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया। कर्मचारियों को राज्य उपमहासचिव शिवचरण, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, उपप्रधान छज्जू राम व सीटू के जिला उपप्रधान बसाऊ राम चंदाना ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान रामकुमार शर्मा, बिजली सुरेश शर्मा, अमरदीप बनवाला, सुरेंद्र सिंह, अनिल लोट,अध्यापक संघ से कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, रिटायर्ड कर्मचारियों से रमेश हरित, जयप्रकाश शास्त्री, किसान सभा से कामरेड महेंद्र सिंह, चतुर्थ श्रेणी से प्रकाश गुहना, राममेहर सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
ये रहीं मुख्य मांगें-
1. सरकार के साथ 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को हुए समझौते को लागू किया जाए।
2. कोविड-19 से मृत्यु होने के बाद कर्मचारियों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, परिवार के सदस्य को नौकरी एवं सफाई कर्मचारियों सहित जोखिम पूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह 4000 जोखिम भत्ता दिया जाए।
3. तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों एवं फायर के कर्मचारियों को वर्दी एवं धुलाई भत्ता देने व अग्निशमन विभाग को भी यह सुविधा दी जाए।
4. 10 मई को विगागीय मंत्री के साथ हुई बैठक में फायर ब्रिगेड को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में समायोजित करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, 311 एप को बंद करने की मांग पूरी हो।
5. वर्क आउटसोर्सिंग एवं अन्य ठेकों को समाप्त करने, अनुबंधित एवं अन्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
चीका में की कर्मचारियों ने हड़ताल
गुहला-चीका। नगरपालिका कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। चीका यूनियन प्रधान पृथ्वी राम की अध्यक्षता में हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मंच का संचालन शमशेर सिंह ने किया। ब्लॉक यूनियन पिरथी राम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के नाम पर कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है। हड़ताल में विशेष रूप से पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक चीका के प्रधान बलजिंदर सिंह, सचिव पवन शर्मा, जगबीर मान मोहनाल ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया।
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना
राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को राज्य स्तरीय दो दिवसीय हड़ताल में नगर पालिका राजौंद के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ अपनी जायज मांगों व समस्याओं को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक राजौंद प्रधान संदीप ने की। मंच का संचालन बंटी ने किया। इस दौरान इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान ब्लॉक सचिव रामफल शर्मा, रोहताश, सूबे सिंह, बीना, बबली आरती, कृष्ण, संदीप, प्रीति, अनिल व सोनू मौजूद रहे।