फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees burned the Urban Bodies Minister's effigy over the failure to issue a circular regarding the agreement.

Kaithal News: समझौते के परिपत्र जारी नहीं करने पर कर्मियों ने निकाय मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 19 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Employees burned the Urban Bodies Minister's effigy over the failure to issue a circular regarding the agreement.
पूंडरी में नगरपालिका के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। विज्ञप्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों के लिए नगर परिषद कैथल में धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के 13वें दिन कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर 13 मई को हुए समझौते के अनुसार मांगों के परिपत्र जारी नहीं करने का आरोप लगाया और विश्वासघात दिवस मनाते हुए निकाय मंत्री का विपुल गोयल का पुतला फूंका। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ शव यात्रा निकाली।
प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की जबकि मंच संचालन सचिव विक्की टांक ने किया। राज्य कमेटी ने हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाते हुए 19, 20 और 21 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार 13 मई को हुई सहमति के अनुसार मांगों के परिपत्र जारी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए एसकेएस के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान जरनैल सिंह, जिला प्रधान ओमपाल भाल, जिला वरिष्ठ उप प्रधान छज्जूराम, फायर कर्मचारियों के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनंद, एसकेएस जिला सचिव शिवचरण, वन मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि सफाई, सीवर, दमकल और दफ्तर के कर्मचारी लगातार हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 13 मई को निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्य सचिव राजेश खुल्लर और अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद मांगों को लागू करने के लिए परिपत्र जारी नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल दोबारा सरकार के साथ वार्ता के लिए पहुंचा तो 13 मई को हुई सहमति के अनुसार कार्रवाई करने के बजाय उस वार्ता को नकार दिया गया।
बिजली विभाग के नेता व एसकेएस जिला सहसचिव शीशराम शर्मा, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार खड़कड़, सन्नी देओल, सुखबीर सिंह, क्लास फोर यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार, किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, इनेलो के शहरी प्रधान सतीश शर्मा, जयप्रकाश, सुमेश राणा, अमित कुमार क्योड़क आदि मौजूद रहे।
------
कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने व न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई और सीवर कर्मचारी सुबह अपने परिवार को सोता छोड़कर शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। सीवर कर्मचारी जहरीली गैस के बीच काम करते हुए जान जोखिम में डालते हैं जबकि दमकल कर्मचारी भी जोखिम भरे हालात में सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने स्थायी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, न्यूनतम वेतनमान लागू करने और सफाई व सीवर कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएं देने सहित अन्य मांगों को लागू करने की मांग की।

--- ---

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, लोगों को परेशानी

नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का असर सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गंदगी से बदबू उठ रही है। करनाल रोड, जींद रोड, कुरुक्षेत्र रोड, छात्रावास क्षेत्र, मुख्य बाजार और सीवन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर गंदगी बिखरी हुई है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed