{"_id":"684339c5193dec532707bc36","slug":"emphasis-was-laid-on-making-kalayat-city-drug-free-kaithal-news-c-18-1-knl1004-664574-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत शहर को नशा मुक्त बनाने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत शहर को नशा मुक्त बनाने पर दिया बल
Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को डीजीपी कार्यालय की स्टेट टीम सज्जन सिंह की अगुवाई मेंं कलायत पहुंची। इस दौरान श्री रैदास तख्त परिसर मेंं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शहर भर से लोग नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए पहुंचेे। इसमें नगर पालिका पार्षद, बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, और युवा शामिल रहे। जिला नशा मुक्ति टीम प्रभारी कर्मवीर सिंह और कलायत थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा की मौजूदगी में नशा बीमारी को लेकर काफी समय चर्चा हुई। इस दौरान नशा के प्रति जागरूक करने के लिए चेतना रैली और आवासीय क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाने का रोड मैप तय किया गया। संवाद