{"_id":"68b204d9edfaa0eb4806e766","slug":"emphasis-on-the-importance-of-fitness-kaithal-news-c-245-1-kht1009-137004-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फिटनेस के महत्व पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फिटनेस के महत्व पर दिया जोर
Sat, 30 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों को मेजर ध्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांभू ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फिटनेस के महत्व पर जोर दिया।
कहा कि यह दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह केवल एक स्मृति दिवस नहीं है, बल्कि खेलों के प्रति नए जुनून और प्रेरणा का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पूरे देश में खेलों और फिटनेस गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा देना तथा प्रतिदिन कम से कम 60 मिनट की शारीरिक गतिविधि के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम की जा सके।
कार्यक्रम में खेल प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस फिट इंडिया मिशन के तहत मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम है- एक घंटा खेल के मैदान में। उन्होंने कहा कि देशभर में सांसद और जनप्रतिनिधि भी स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विचार साझा किए।