{"_id":"66cfb84696b7ed33b20c2349","slug":"emphasis-on-developing-morality-kaithal-news-c-18-1-knl1004-462837-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नैतिकता विकसित करने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नैतिकता विकसित करने पर दिया बल
Thu, 29 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तहत हमारे मौलिक अधिकार कर्तव्य और विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की। इसमें बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के साथ संविधान के बारे में जानकारी दी गी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हरपाल सिंह ने की। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के इंचार्ज जयगोपाल ने भारतीय संविधान की नींव से पूर्ण होने तक की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया।
पवन शर्मा ने भी विद्यार्थियों में नैतिकता और देशभक्ति की भावना का विकास करने के लिए अनेक ज्ञानवर्धक बातें बताई। एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने कहा कि संविधान के अधिकारों से सभी उच्च शिखर पर पहुंच सकते है। साथ ही कर्तव्यों का पालन करके आप समाज को शिष्टाचार के लिए प्रेरित कर सकते है। आर्मी से आए हवलदार गुरप्रीत ने संगोष्ठी में बच्चों को आर्मी में भर्ती होने के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
प्राचार्य हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को कर्तव्य का पालन करने की प्राथमिकता बारे में कहा कि जब आप अपने कर्तव्य का पालन करते है तो दूसरे के अधिकारों की रक्षा हो जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे के पूरक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी की भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में 12वीं कक्षा से पलक, 11वीं कक्षा की पलक, 10वीं की पायल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तमन्ना, मुस्कान, नवदीव ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अंजू रानी, चीनू शर्मा, नवजीत संधू, सतबीर जागलान मौजूद रहे।