फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emperor Mihir Bhoj statue unveiled in Kalayat

कलायत में हुआ सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा का अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Emperor Mihir Bhoj statue unveiled in Kalayat
Emperor Mihir Bhoj statue unveiled in Kalayat - फोटो : Kaithal
हरियाणा प्रदेश में राजपूत समाज और गुर्जर समाज के बीच सम्राट प्रतिहार मिहिर भोज इतिहास को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजा मिहिर भोज प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कलायत नेशनल हाइवे के पास किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रांतीय युवा अध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा ने की। इस दौरान राजा मिहिर भोज वंशज राणा प्रताप सिंह, राजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्या देवी, इनेलो जिलाध्यक्ष राजा राम, यशपाल अंबाला, प्रीत धीमान, सोमनाथ राणा, विनोद राणा, सीमा राणा, प्रवेश राणा, प्रदीप राणा, कुणाल भिवानी, रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र सिंह और अमित राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने क्षत्रिय संगठनों के नेता और पदाधिकारियों ने कलायत में राजा मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण के लिए सलिंद्र प्रताप राणा द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

मिहिर भोज इतिहास संरक्षण को लेकर व्यापक मंथन-कलायत स्थित वीर महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में मिहिर भोज प्रतिमा उपलक्ष्य में सम्मेलन हुआ।
सम्मेलन में राजा मिहिर भोज इतिहास संरक्षण को लेकर व्यापक मंथन हुआ। मिहिर भोज वंशज राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का संबंध क्षत्रिय समाज सेे है। इससे जुड़े तमाम साक्ष्य इतिहास मेें मौजूद हैं और वे खुद भी इसके साक्षी है। उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ किसी भी शर्त पर छेड़ छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का गुर्जर और 36 बिरादरी के साथ प्रागढ़ संबंध हैैै और रहेगा। जो लोग समाज में निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए इतिहास को तोड़ने और मरोडऩे में लगे हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। वक्त आने पर जनता स्वार्थी नेताओं को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्हें खुशी है कि जिला करनाल के बाद देवभूमि कलायत में मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। राज्य के साथ-साथ देश भर में इतिहास को संरक्षण देने की मुहिम चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण की अध्यक्षता कर रहे सलिंद्र प्रताप राणा ने तमाम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ 36 बिरादरी का समारोह में शिरकत करने पर हाथ जोडर्क और शीश झुकाकर आभार व्यक्त किया। राणा अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार को साथ हर वर्ग ने इतिहास संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को लक्ष्य तक पहुंचाने में दिया। उसके वे सदैव ऋणी रहेंगे।

रजनी राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को क्षत्रिय नेताओं ने दिया बड़ी साजिश करार-कार्यक्रम मं कलायत में नगर पालिका की चेयरपर्सन रही रजनी राणा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को क्षत्रिय नेताओं ने बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की नगर पालिकाओं में केवल क्षत्रिय समाज से रजनी राणा सहित दो प्रधान रहे हैं। इनमें से एक ने चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में कार्यकाल को पूरा किया। जबकि रजनी राणा द्वारा कलायत के विकास और 36 बिरादरी को लेकर उठाए गए कदम स्वार्थी नेताओं को रास नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed