फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emergency was a dark chapter for democracy: MLA Satpal

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय : विधायक सतपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Emergency was a dark chapter for democracy: MLA Satpal
विधायक सतपाल जांबा अपनी बात रखते हुए। - फोटो : 1
पूंडरी। आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दिन देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक संस्थाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर गंभीर प्रहार किया गया था। विधायक ने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला था। उस दौर में प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेलों में डाला गया और सरकार के खिलाफ आवाज उठाना भी कठिन बना दिया गया था। आपातकाल हमें यह सीख देता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी जागरूक जनता है। वर्ष 1977 के चुनाव में देशवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह सिद्ध कर दिया था कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है। यही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जांबा ने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जेल की यातनाएं और कठिनाइयां झेलीं। उनके संघर्ष और बलिदान की बदौलत आज देशवासी अपने अधिकारों का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर पा रहे हैं।
उन्होंने युवाओं को कहा कि नई पीढ़ी ने आपातकाल का दौर नहीं देखा है। इसलिए उन्हें इसके इतिहास और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों के बारे में जानना चाहिए। लोकतंत्र केवल संविधान में लिखे शब्दों से नहीं बल्कि उसे बचाने वाले लोगों के त्याग और संघर्ष से मजबूत होता है।


विधायक ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जनभागीदारी, पारदर्शिता, संविधान का सम्मान और जनता के प्रति जवाबदेही ही लोकतंत्र की असली पहचान है।

विधायक सतपाल जांबा अपनी बात रखते हुए।

विधायक सतपाल जांबा अपनी बात रखते हुए।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed