फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emergency is a blot on history: Dr. Arvind

Kaithal News: इतिहास पर आपातकाल का धब्बा ः डॉ. अरविंद

Thu, 26 Jun 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Emergency is a blot on history: Dr. Arvind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के इतिहास पर आपातकाल एक गहरा कलंक है। यह लोकतंत्र की निर्मम हत्या थी, जिससे देश आज तक पूरी तरह उबर नहीं पाया है।

बुधवार की शाम अग्रसेन धर्मशाला में आपातकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे डॉ. शर्मा ने जिले के लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष के हर माह का अपना विशेष महत्व है—अगस्त हमें स्वतंत्रता की याद दिलाता है, जनवरी संविधान लागू होने का प्रतीक है, तो जून शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक, प्लासी युद्ध और रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान से जुड़ा है। लेकिन यही जून 1975 की उस काली रात की भी याद दिलाता है, जब देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र को कुचला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 की रात कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए थे। यह सिर्फ संवैधानिक संकट नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल अधिकारों पर हमला था। यह हमला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे महान विचारकों की सोच का अपमान था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती भी इस संघर्ष में पीछे नहीं रही। यहां के अनेक नागरिकों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन, परिवार और करियर की परवाह किए बिना संघर्ष किया। आज जब हम उन लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देते हैं, तो यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प की अभिव्यक्ति है।

परशुराम पहरावर धाम को समाज करेगा विकसित : पर्यटन मंत्री

कैथल। सीवन रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण संगठनों के जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज एकजुट होकर परशुराम पहरावर धाम को एक भव्य स्वरूप देगा। वहां भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 मई को रोहतक के पहरावर में आयोजित राज्य स्तरीय जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से लोगों ने भाग लिया, जो समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस में तीन शिक्षण संस्थानों के शिलान्यास के साथ 50 वर्षों बाद ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। इस कैंपस को भगवान परशुराम पहरावर धाम के रूप में विकसित किया जाएगा।


इस मौकेपर सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश गर्ग, राजकुमार शर्मा, विजय शर्मा, कुलदीप कौशिक, अजय कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed