{"_id":"696bf2dbf81d0a8d0004b34b","slug":"eligible-raw-employees-should-be-regularized-sks-kaithal-news-c-245-1-kht1012-143769-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए : एसकेएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए : एसकेएस
Sun, 18 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
जवाहर पार्क में बैठक करते हुए अध्यापक।
कैथल।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक जवाहर पार्क में हुई। पांच फरवरी के दिल्ली कूच व सार्वजनिक विभागों व रोजगार को बचाने के लिए 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने की।
संचालन जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने प्रदेश में कार्यरत सभी अनियमित शिक्षकों एवं सहायक स्टाफ को नियमित करने की मांग को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा को पत्र लिखा है। वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षक और शिक्षा कर्मचारी आज भी अस्थायी, कच्चे और शोषणकारी ढांचे में काम करने को मजबूर हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 23 दिसंबर व 31 दिसंबर को स्पष्ट, तर्कपूर्ण और ऐतिहासिक फैसलों में निर्देश दिए हैं कि 1993, 1996, 2003 व 2011 की नीतियों के तहत पात्र कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पद सृजित कर नीति बनाकर पक्का किया जाए। यदि सरकार ने समय रहते उच्च न्यायालय के फैसलों को शिक्षकों व शिक्षा स्टाफ पर लागू नहीं किया, तो 19 जनवरी सोमवार को सभी गेस्ट टीचर, कौशल टीचर, आरोही स्कूल टीचर, वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर, कंप्यूटर टीचर, लैब अटेंडेंट तथा समस्त कच्चा सहायक स्टाफ जिला स्तर पर उपायुक्तों के समक्ष होने वाले प्रदर्शनों में भाग लेंगे और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, ओमपाल भाल, शिवचरण, सुरेश द्रविड़, कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, राजकुमार कश्यप, मस्त राम शास्त्री मौजूद रहे।