फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electronics showroom in Pundri and house in Mayapuri Colony burnt

Kaithal News: पूंडरी में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और मायापुरी कॉलोनी में मकान जला

Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electronics showroom in Pundri and house in Mayapuri Colony burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। पाई रोड स्थित नई अनाज मंडी गेट के सामने बने ओएमजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात दो बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय शोरूम में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, कैथल की मायपुरी कॉलोनी के मकान में शुक्रवार की सुबह आग लगने से सामान राख हो गया।

पाई में पीड़ित देशराज पुत्र मेहर सिंह निवासी पूंडरी व विक्रम सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी हाबड़ी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


अग्निकांड में शोरूम के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दुकान के सभी बही-खाते और जरूरी दस्तावेज जलने से व्यापार का पूरा रिकॉर्ड समाप्त हो गया है। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि नीचे की पूरी बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा और ऊपर स्थित मकान में दरारें आ गईं। मकान अब रहने योग्य नहीं रहा है। पीड़ितों ने कहा कि आर्थिक नुकसान के मद्देनजर न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मायपुरी कॉलोनी के एक मकान में शुक्रवार करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। घर में रखा सामान, फर्नीचर, गहने और नकदी जलकर राख हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खिड़कियों से आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत डायल 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आग बुझाने में सहयोग किया। फायर ब्रिगेड के इंचार्ज राजकुमार ने राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया। 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण घर में जल रहा दीया या इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी एहतियातन बाहर निकल आए। मकान मालिक निशांत ने सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed