फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity poles down for five days; paddy seedlings on the verge of withering.

Kaithal News: 5 दिनों से टूटे पड़े बिजली के खंभे, धान की पौध सूखने की कगार पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles down for five days; paddy seedlings on the verge of withering.
कोटड़ा गांव में सेरधा ऐपी के टूटे पड़े खंभे। संवाद - फोटो : Samvad
कसान। आंधी और तेज हवा में गांव कोटड़ा में पिछले पांच दिनों से बिजली के खंभे टूटे होने से ग्रामीण परेशान हैं। कई दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग की ओर से खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों की खेतों में तैयार की गई धान की पौध को समय पर पानी नहीं मिल पाने से उसके सूखने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसान शीलू, मेशा, जोगिंदर, हरदीप ने बताया कि टूटे हुए बिजली के खंभों की जानकारी कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में सिंचाई के लिए बिजली आवश्यक है और बिजली न मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है। जब उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि विभाग में मजदूरों की कमी है जिसके कारण मरम्मत कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए विभाग को प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि टूटे हुए खंभों को जल्द से जल्द बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि किसानों को धान की खेती के लिए आवश्यक सिंचाई सुविधा मिल सके और उनकी फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

कोटड़ा गांव में सेरधा ऐपी के टूटे पड़े खंभे। संवाद

कोटड़ा गांव में सेरधा ऐपी के टूटे पड़े खंभे। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed