{"_id":"6a74d5cb72f42b0d6b0e11f4","slug":"electricity-employees-raised-slogans-received-support-from-the-farmers-union-kaithal-news-c-245-1-kht1007-153370-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी, किसान यूनियन का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी, किसान यूनियन का मिला समर्थन
Fri, 07 Aug 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ढांड। राज्य सरकार के प्रस्तावित कृषि बिजली वितरण निगम (एग्री डिस्काम) के गठन के विरोध में विद्युत निगम ढांड के कर्मचारियों ने परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का भी समर्थन मिला।
धरने का नेतृत्व करते हुए किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा कि सरकार का प्रस्तावित एग्री डिस्काम गठन किसान और कर्मचारी दोनों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो किसान संगठनों और कर्मचारियों का संयुक्त आंदोलन और तेज किया जाएगा।
धरने के दौरान विद्युत निगम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित एग्री डिस्काम योजना को रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर रमेश फौजी, प्रवीण कुमार, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार, सतीश कुमार सहित समस्त कर्मचारी मौजूद थे।