फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity department employee injured after being hit by a vehicle.

Kaithal News: वाहन की टक्कर से बिजली कर्मचारी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employee injured after being hit by a vehicle.
कैथल। शहर के रेलवे पुल पर देर रात साइकिल से घर लौट रहे बिजली विभाग के कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी लंबे समय तक बयान देने की स्थिति में नहीं रहा। चिकित्सकों से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी कर्मचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली विभाग में एएलएम के पद पर कार्यरत हैं। वह 27 जून की रात वह जाखौली अड्डा स्थित कंप्लेंट सेंटर पर शिकायत का समाधान करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। रात करीब 11:15 बजे रेलवे पुल पर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने बड़े भाई सुलतान सिंह को मोबाइल से सूचना दी लेकिन इसके बाद वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हें पता चला कि उनके भाई उन्हें घटनास्थल से उठाकर शाह अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। पुलिस को हादसे की सूचना 28 जून को अस्पताल से मिली थी। जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने घायल को बयान देने के लिए अयोग्य (अनफिट) घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस लगातार चिकित्सकीय राय लेती रही। 3 अगस्त को डॉक्टरों ने कर्मचंद को बयान देने के लिए फिट घोषित किया जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed