फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity consumption surges as the heat rises, with demand rising from 3.4 million to 6.064 million units in a month.

Kaithal News: गर्मी बढ़ते ही बिजली खपत में उछाल, एक महीने में 34 लाख से 60.64 लाख यूनिट पहुंची मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption surges as the heat rises, with demand rising from 3.4 million to 6.064 million units in a month.
चंदाना गेट पर बिजली ठीक करते हुए कर्मचारी। - फोटो : ​विकास भवन।
कैथल। जिले में गर्मी का असर बढ़ने के साथ बिजली की खपत में भी तेजी से उछाल आया है। एक महीने पहले जहां रोजाना करीब 34 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। वहीं अब यह बढ़कर 60 लाख 64 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। बढ़ती गर्मी के बीच एसी, कूलर और पंखों का उपयोग बढ़ने से बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

इसके कारण अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और बार-बार फॉल्ट की शिकायतें भी तेजी से बढ़ी हैं। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार बिजली गुल होने की शिकायतें भी लगभग दोगुनी हो गई हैं। पहले प्रतिदिन करीब 115 शिकायतें दर्ज हो रही थीं, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 214 से 242 के बीच पहुंच गई है। ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड के कारण कई क्षेत्रों में बार-बार बिजली बाधित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सबसे अधिक असर देखा जा रहा है, जहां लोगों को गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। जिले में करीब तीन लाख 74 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। गुहला, सीवन, कलायत, राजौंद, ढांड, पूंडरी और कैथल ब्लॉक के करीब 293 गांव इस नेटवर्क से जुड़े हैं। निगम ने 284 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की योजना बनाई है लेकिन बढ़ती मांग के बीच इसे बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी मनोज ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे बिजली चली गई थी और लगभग दो घंटे बाद सुबह पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। पिछले कई दिनों से अघोषित कट लग रहे हैं जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
गर्मी व मच्छरों से परेशानी
हुडा सेक्टर 19 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि लाइट बार-बार गुल हो रही है। इससे एसी व कूलर बंद हो जाते हैं। मच्छर काट रहे हैं। गर्मी में बच्चे परेशान हो रहे हैं। निगम को बिजली सुचारू रूप से जारी रखनी चाहिए।
पिछले वर्ष से हुई बढ़ोत्तरी-
12 मई 2025 को जिले में 37 लाख 14 हजार यूनिट बिजली खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष इसी दिन यह बढ़कर 65 लाख 46 हजार यूनिट तक पहुंच गई। कैथल, पूंडरी और गुहला तीनों डिवीजनों में खपत में बड़ा उछाल देखने को मिला। 13 मई 2025 को जहां कुल 44 लाख 91 हजार यूनिट बिजली खर्च हुई थी। वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 62 लाख 72 हजार यूनिट पहुंच गया। इसी प्रकार 14 मई 2025 को 46 लाख 88 हजार यूनिट की तुलना में इस बार 58 लाख 50 हजार यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई। वहीं 15 मई को पिछले वर्ष 54 लाख 15 हजार यूनिट के मुकाबले इस बार 58 लाख 27 हजार यूनिट खर्च हुई। 16 मई को भी खपत 56 लाख तीन हजार यूनिट से बढ़कर करीब 60 लाख 94 हजार यूनिट तक पहुंच गई।

अप्रैल से मई तक लगातार बढ़ी खपत -
12 अप्रैल से लगातार बिजली खपत बढ़ रही है। 12 अप्रैल को 29.39 लाख, 13 अप्रैल को 31.41 लाख, 14 अप्रैल को 33.34 लाख और 15 अप्रैल को खपत बढ़कर 34.82 लाख यूनिट पहुंच गई थी। इसके बाद रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।


फॉल्ट पर तुरंत पहुंच रहीं टीमें
बिजली निगम के एसई सोमबीर भालोठिया ने कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद आपूर्ति सुचारू रखने के लिए दिन-रात टीमें काम कर रही हैं। जहां भी फॉल्ट की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत टीम भेजकर समाधान कराया जा रहा है। लोगों को बिजली संबंधी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

चंदाना गेट पर बिजली ठीक करते हुए कर्मचारी।

चंदाना गेट पर बिजली ठीक करते हुए कर्मचारी।- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed