फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election today for various posts of Bar Association

बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Election today for various posts of Bar Association
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए आज मतदान होगा। विदित रहे कि पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत 17 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी एडवोकेट रमेश सरदाना, उप चुनाव अधिकारी सुरेंद्र रांझा और बलवान सिंह जोहर ने बताया कि प्रधान पद के उम्मीदवार रविंद्र तंवर और वेद प्रकाश ढुल, उप-प्रधान पद पर धर्मपाल और संजीव कुमार बतान, सचिव पद पर अंकुश जिंदल और कर्ण कालड़ा, सह-सचिव पद पर सुनीता और रमेश कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार और संजीव कुमार सैनी के बीच मुकाबला है। मतदान 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना का काम शुरू होगा और शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार 1072 मतदाता वकील वोट डालेंगे। सभी पक्षों द्वारा अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed