फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   election, politics, HSGMC

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
election, politics, HSGMC
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के 13 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए रविवार 9 अगस्त को नाम वापस लेने के अंतिम दिन पांच में से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह गाड़ी ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन रविवार को 3 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जिनमें बलजीत सिंह दादूवाल, जसवीर सिंह खालसा और स्वर्ण सिंह रतिया शामिल हैं। जसवीर सिंह भाटी और हरप्रीत सिंह नरूला ने अपना नाम वापस ले लिया है। 13 तारीख को 3 उम्मीदवारों के बीच में प्रधान पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन

गुटबाजी आई सामने
चुनाव को लेकर बलजीत सिंह दादूवाल और जगदीश सिंह झिंडा गुट आमने-सामने आ गए हैं। झिंडा ने जसवीर सिंह खालसा को मैदान में उतारा है। तीसरे उम्मीदवार स्वर्ण सिंह रतिया ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे, इसीलिए उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सदस्य के वोट का अधिकार रद्द करने की मांग
गुरुद्वारा साहब छठी व नवीं पातशाही में महिलाओं के एक संगठन व अन्य संगत ने इकट्ठा होकर बलजीत सिंह दादूवाल कार्यकारी प्रधान को ज्ञापन देकर यह मांग की है कि गत दिवस जिस व्यक्ति पर अश्लीलता के आरोप लगाए गए हैं, उसके चलते उस सदस्य को चुनाव लड़ने न दिया जाए और उसकी वोट की पात्रता को भी रद्द किया जाए। महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के अमर्यादित व्यक्ति को हम किसी भी तरह से गुरुद्वारा में वोट नहीं करने देंगे। उधर, दादूवाल ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि वे कार्यकारी प्रधान होने के नाते उनकी अपील पर जरूर विचार करेंगे।
दादूवाल ने चुनाव अधिकारी पर भी जड़े आरोप
संत बलजीत दादूवाल ने चुनाव कमिश्नर दर्शन सिंह पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी डीसी व एसपी को भी दे दी है। दूसरी ओर चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह ने कहा कि किसी के वोट का अधिकार समाप्त करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि जब तक किसी पर आरोप सिद्ध न हो जाए हम किसी भी सदस्य की सदस्यता रद्द नहीं कर सकते ना ही उसको वोट डालने से रोक सकते हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट जारी कर दी और कहा कि 36 सदस्यों को वोट डालने का अधिकार है।

इन्हें है कमेटी के संविधान के अनुसार वोट डालने का अधिकार
सरदार जगजीत सिंह झिंडा ,दीदार सिंह नलवी, जोगा सिंह यमुनानगर ,अवतार सिंह चक्कू, गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाल, स्वर्ण सिंह रतिया, जसवीर सिंह खालसा, बलजीत सिंह दादूवाल ,निर्मल सिंह जत्थेदार, जगदेव सिंह मठदादू, सरताज सिंह, हाकम सिंह, मनजीत सिंह डाचर, सतपाल सिंह पिहोवा, जसविंदर सिंह, अजमेर सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह नरूला, हरपाल सिंह मछौंदा, सुरेंद्र सिंह शाह, जसवीर सिंह भट्टी, करनैल सिंह निम्नाबाद, अपार सिंह कुरुक्षेत्र, बलदेव सिंह बल्ली, बीबी राणा भट्टी, गुरचरण सिंह चिम्मो, हरचरण सिंह राठौर, चन्नदीप सिंह खुराना, जीत सिंह खालसा, मोहनजीत सिंह पानीपत, बलवंत सिंह फौजी, मनजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, जसवंत सिंह, मनिंदर पाल सिंह, अमरीक सिंह, अमरिंदर सिंह अरोड़ा को वोट डालने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed