फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   elecation

मत करवा उत्सव के माध्यम से महिलाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
elecation
elecation - फोटो : Kaithal
कैथल। महिला मतदाताओं से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव में 21 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही अन्य महिला मतदाताओं को भी प्रोत्साहित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप गतिविधियों के तहत लघु सचिवालय में आयोजित मत करवा उत्सव में मौजूद महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अनेक गतिविधियां की जा रही हैं, इसी के तहत महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मत करवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में जिला मुख्यालय पर लगभग 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य विभागों में कार्यरत महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला भर में स्थित सभी 1270 आंगनबाड़ी केंद्रों में मत करवा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में भाग लेने वाली सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 21 अक्तूबर को मतदान के संदेश से युक्त करवे गिफ्ट किए जा रहे हैं। करवा प्रतियोगिता भी करवाई जा रही हैं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी रेनू पसरिचा, कानूनगो सुदेेश, महिला कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed