फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly woman killed, mother and son injured in accidents

Kaithal News: दुर्घटनाओं में बुजुर्ग महिला की मौत, मां-बेटा घायल

Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed, mother and son injured in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरसोला गांव में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में लगभग 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उधर, ढांड रोड पर यश बैंक के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई कार ने मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

गांव हरसोला में धन्नों देवी सुबह करीब आठ बजे गांव के मुख्य मार्ग से पैदल खेतों की ओर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन


घटना होते ही पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। तितरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के बेटे विक्रम ने शिकायत में बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी माता सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। डीएसपी गुरविंद्र ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ढांड रोड पर यश बैंक के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई ऑल्टो कार ने सड़क पार करने की प्रतीक्षा कर रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इस बीच टक्कर लगते ही कार आगे खड़ी दूसरी गाड़ी से भी जा भिड़ी, जिससे दूसरी कार को भी काफी नुकसान पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुराने शहर की रहने वाली महिला अपने करीब 10 वर्षीय बेटे के साथ सड़क किनारे खड़ी थी और सड़क पार करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई ऑल्टो कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा कार के नीचे जा फंसा, जबकि मां दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे और उसकी मां को पास के जैन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बच्चे की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में सड़क किनारे पेड़-पौधों के गमले बेचकर रोज़ी कमाने वाले एक युवक का भी नुकसान हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल महिला रेशमा देवी ने बताया कि वह अनाज मंडी के पास किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती है। कभी दिहाड़ी कर लेती है और काम न मिले तो मांगकर गुज़ारा करना पड़ता है।


सिविल लाइन एसएचओ रमनीवास शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मां-बेटे को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अभी तक किसी भी तरह की शिकायत या रुक्का प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed