फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man attacked with sticks in the market...

Kaithal News: बाजार में बुजुर्ग पर लाठियों से हमला

Thu, 25 Jan 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked with sticks in the market...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। बाजार से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर अचानक दो युवकों ने लाठियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी हमलावर दोनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग घबरा गया और लाठियों से बचने के लिए पास की एक दुकान में घुसकर जान बचाई।

गांव कसौर का 55 वर्षीय गौरी राम चीका के सिनेमा रोड़ से जा गुजर रहा था। जब वह अनाज मंडी के गेट के पास पहुंचा तो अचानक मुंह बांध कर आए दो युवकों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। हमले से बचने के लिए बुजुर्ग पास की एक दुकान में घुस गया, जिसके बाद हमलावर युवक दूसरी दिशा में भाग गए।
विज्ञापन


हमले की यह पूरी वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गौरी राम ने चीका थाना में एक लिखित शिकायत दे इस हमले के पीछे उन्हीं के गांव के युवक अमन का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस ने गौरी राम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed