फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight colonies will be regular in Kalayat

कैथल: कलायत में आठ कॉलोनियां होंगी नियमित

Tue, 21 Feb 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Feb 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Eight colonies will be regular in Kalayat
कलायत। प्रदेश सरकार ने लंबे अरसे से आबाद अवैध कॉलोनियों को नियमों की कसौटी पर परखते हुए इन्हें नियमित करने की महत्वपूर्ण कार्ययोजना के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि नियमों के खिलाफ सिर उठा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ सरकार ने प्रशासन को ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही क्षेत्रों में लोगों से प्लाट न खरीदने की अपील की जा रही है। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसते हुए आम जन को नियमित कॉलोनियों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने कलायत शहर के लोगों को विशेष सौगात देने का फैसला लिया है। इसके तहत शहर में कॉलोनियां नियमित करने की सूची तैयार की गई है। कलायत नपा कार्यकारिणी ने जो प्रस्ताव पारित किए हैं उसके अनुसार शहर की आठ कॉलोनियां नियमित होंगी। इसमें वार्ड एक में श्री रैदास तख्त के पास नौगजा पीर कालोनी, अनाज मंडी में विर्क पलैस के सामने, मैदा मिल के पीछे, झीमरान बस्ती एक्सटेंशन, बस स्टैंड के सामने, कैंची चौंक क्षेत्र, कॉलेज के नजदीक ड्रैन के साथ लगती इंदिरा कॉलोनी व अनाज मंडी के पीछे वर्षों से आबाद कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed