{"_id":"5f1875818ebc3e63af6cb455","slug":"education-problam-kaithal-news-knl382189121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा परिदृश्य चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर होगी वेबिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा परिदृश्य चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर होगी वेबिनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल वैश्य समाज संस्था की ओर से आगामी शिक्षा परिदृश्य चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। इस वेबिनार में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल और जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी वाईएमसीए फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार विशिष्ठ वक्ता होंगे।
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मुताबिक आगामी बुधवार 29 जुलाई को वेबिनार आयोजित होगा। इसका समय सुबह 11 बजे होगा। जूम एप पर यह वेबिनार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा परिदृश्य चुनौतियां और संभावनाएं इस वेबिनार का विषय रखा गया है। कोरोना महामारी के बीच अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी बाधाएं आई हैं। उच्च शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं के लिए चुनौती बनकर यह कोरोना काल आया है। ऐसे में शिक्षा जगत को अब यह सोचना होगा कि आखिर आने वाले समय में शिक्षा का कैसा, किस तरह का प्रारूप तैयार किया जाए, जो कि हमारी भावी पीढ़ी को आगे बढ़ाएं। इस वेबिनार का लाइव प्रसार फेसबुक सोशल मीडिया पर भी होगा।